{"_id":"653616c4e365dd77f7056e74","slug":"devotees-gathered-in-gorakhpur-to-darshan-of-goddess-director-saved-problem-of-traffic-jam-2023-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में देवी दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, डायर्वजन ने बचाया जाम का झमेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में देवी दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, डायर्वजन ने बचाया जाम का झमेला
Mon, 23 Oct 2023 12:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:19 PM IST
विज्ञापन
असुरन चौराहे पर लगे खिलौने की दुकानों से बच्चे के लिए खरीदारी करती महिला।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में नवरात्र की अष्टमी के दिन दुर्गा प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए लोग परिवार के साथ निकले तो गोलघर, कूड़ाघाट, अलीनगर सहित कई इलाकों में मेले जैसा नजारा देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों ने खरीदारी भी की। इस दौरान खानपान के स्टॉलों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
उधर, यातायात पुलिस ने जाम जैसी स्थिति न आने इसके लिए इंतजार कर लिए थे। शहर में कई जगहों पर वाहनों के लिए रूट का डायवर्जन किया गया था। रात में कालीबाड़ी और आजाद चौक पर भीड़ ज्यादा बढ़ने से कुछ समय के लिए लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गोलघर से लेकर विजय चौक तक लोग गाड़ियाें से आराम से आते जाते रहे। यहां खानपान की दुकानों पर भीड़ रही। दुर्गाबाड़ी के पास करीब रात नौ बजे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। गंगेज चौराहा से दुर्गाबाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला और गाड़ियों को रवाना कराया। अलीनगर की ओर चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने पांव पखार किया कन्या पूजन, बोले- मातृशक्ति के प्रति सम्मान जरूरी
Trending Videos
रुस्तमपुर चौराहे पर लोगों को जाम झेलना पड़ा, लेकिन वहां पर गाड़िया निकल जा रही थीं। थोड़ा आगे बढ़ते ही आजाद चौक पर मेले जैसा दृश्य था। फुटपाथ पर दुकानें सजी थीं और खानपान के स्टॉल लगे थे। यहां महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की और मनपसंद व्यंजन का स्वाद चखा।
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश ने खुद ही उगल दिए थे मददगार के नाम, पुलिस साक्ष्यों पर कर रही काम
कालीबाड़ी के पास रात में करीब साढ़े आठ बजे अचानक जाम की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके बाद यातायात पुलिस की क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई और फिर आवागमन को शुरू कराने के साथ ही बाइक सवारों को भी दूरी पर ही रोक दिया गया। वहां से पैदल ही जाने की सलाह दी गई।
कुछ यही हाल बेतियाहाता चौराहा पर देखने को मिला। गाड़ियों को रुकने नहीं दिया गया। दर्शन करने के बाद पुलिस लोगों को आगे बढ़ाती रही। दुर्गा पंडाल के पास खानपान की दुकानें नहीं लगने दी गई।