फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family

UP: गोलियों की तड़तड़ाहट... सुबह-सुबह एक मर्डर के बदले पांच कत्ल, खौफनाक था मंजर, देवरिया कांड की इनसाइड स्टोरी

Mon, 02 Oct 2023 02:45 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 Oct 2023 02:45 PM IST
सार

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक जमीन के विवाद में छह लोगों की हत्या हो गई। पहले एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की जाती है। उसके बाद प्रतिशोध में गांव की भीड़ आरोपी परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ती है। उन्होंने एक लाइन से पूरे परिवार को दर्दनाक मौत दे दी।

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। एक घर से पांच लाशें निकली तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यह खौफनाक मंजर सोमवार की सुबह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में देखने को मिला। यहां जमीन विवाद में एक हत्या हुई । इस हत्या के बदले में पांच लोगों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। 


सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन घटनास्थल जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक सभी बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। पूरा गांव छावनी में बदल गया। तनाव को देखते हुए पीएसी को भी तैनात की गई है। एक ही गांव में छह हत्याओं से तनाव बना है। आइए जानते हैं इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी...

 

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर सोमवार की सुबह भूमि के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, उसके प्रतिशोध में उमड़ी भीड़ आरोपी पक्ष के सत्यप्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंच गई। वहां धारदार हथियार और असलहों से लैस लोगों ने पति, पत्नी दो बेटी, एक बेटे को मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके डीएम, एसपी सहित कई थानो की पुलिस पहुंच गई।

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।
रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। जिसका विवाद काफी समय से दोनों पक्षों में चला आ रहा है। इसमें प्रेम ने धान की रोपाई कराई थी।
विज्ञापन

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

सुबह विवादित भूमि पर प्रेम गए थे और इसी बीच सत्य प्रकाश से विवादित भूमि को लेकर बहस हो गई। देखते ही धारदार हथियार से पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या कर दी गई। कुछ ही देर में काफी संख्या में लोग सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे पर पहुंचे और जो जहां मिला उसकी हत्या करने लगे।

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

यहां असलहे से लैस लोगों ने फायरिंग करते हुए धारदार हथियार से सत्य प्रकाश की हत्या कर दी। भीड़ घर में घुस गई और उनकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) की हत्या कर दी। जबकि अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। बवाल की सूचना पर कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

 

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने कहा कि  देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में हुए विवाद में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हुई तथा दूसरे पक्ष के छह लोगों को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां पांच लोगों की मृत्यु हुई।

 

 

 

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या: इसी जमीन के लिए बिछ गईं छह लाशें। - फोटो : अमर उजाला।

प्रथम दृष्टया घटना आपसी रंजिश से संबंधित है। आज सुबह प्रेम यादव सत्यप्रकाश दुबे के घर पर आए थे, जिसमें कहासुनी हुई और सत्यप्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने प्रेम यादव की धारदार हथियार से हत्या कर दी। कुछ देर बाद प्रेम यादव के टोले अभयपुर से लोगों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला कर घटना को अंजाम दिया। मामले में दो गिरफ्तारी हुई है। प्रकरण की जांच जारी है।

 

 

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवरिया जिले में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।  उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 

Deoria SIX Murder Case Inside Story Five people killed Of Same Family land dispute one man other Family
देवरिया में हत्या - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कमिश्नर/आईजी को त्वरित और कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed