फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand to make the multi-level parking lifts operational

Gorakhpur News: गोलघर के विकास पर हुआ मंथन

Tue, 21 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Demand to make the multi-level parking lifts operational
गोरखपुर। गोलघर के विकास को लेकर सोमवार को नगर निगम सभागार में गोलघर व्यापार मंडल और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें मल्टीलेवल पार्किंग की लिफ्टें चालू कराए जाने समेत कई मुद्दे उठे। अधिकारियों ने जल्द आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त अजय जैन समेत पुलिस विभाग और निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों की ओर से सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन नाला एवं पाथवे का कार्य वर्षा ऋतु के बाद प्राथमिकता से पूरा कराने पर सहमति बनी। गोलघर चौराहे पर एक समय में केवल एक दिशा से यातायात संचालित करने का सुझाव भी दिया गया। व्यापार मंडल ने चटोरी गली में नियमित सफाई, इंदिरा बाल विहार परिसर में फूड कोर्ट विकसित करने, पार्क के नीचे बेसमेंट पार्किंग बनाने व नेशनल मेडिकल स्टोर के पास स्थित सरकारी भूमि पर सुलभ शौचालय और आरओ वाटर प्लांट स्थापित करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

बैठक में व्यापारियों ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर गृहकर एवं जलकर का निर्धारण शासन के निर्धारित श्रेणीवार मानकों के अनुरूप किए जाने की मांग की। साथ ही गोलघर क्षेत्र में नो वेंडिंग जोन के प्रभावी क्रियान्वयन, गांधी गली, खोवा मंडी गली और काली मंदिर गली के सुंदरीकरण एवं चौड़ीकरण व सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई। बैठक में गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही, सह संयोजक नवीन चौरसिया, उपाध्यक्ष नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed