फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand for the constitution of a Goldsmiths' Art Board

Gorakhpur News: स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग

Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Demand for the constitution of a Goldsmiths' Art Board
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वर्णकार मंच महानगर अध्यक्ष गौरव वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकार समाज के लोगों ने पांच सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन, साहूकारी लाइसेंस बहाली और सुरक्षा की मांग उठाई। समाज के लोगों ने मांगों का जल्द निराकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में मध्य प्रदेश और पंजाब की तर्ज पर स्वर्णकार कला बोर्ड का गठन करने, साहूकारी लाइसेंस फिर से बहाल करने और स्वर्णकार समाज के लोगों को सशस्त्र लाइसेंस देने की मांग की गई। इसके अलावा सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ धातु के रूप में उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। स्वर्णकार समाज के लोगों ने कहा कि समाज के लोगों के साथ हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं का तत्काल निराकरण कराया जाए जिससे समाज में व्याप्त भय दूर हो और लोग सुरक्षित महसूस कर सकें। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मांगों पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की।
विज्ञापन


इस दौरान अशोक वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, ऋतिक वर्मा, राजेश्वर वर्मा, बलराम वर्मा, धनंजय वर्मा, विजय वर्मा बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed