फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi, Mumbai, Hyderabad Flight tickets Booking will start from 15 april

दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद के लिए इस दिन से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग, पढ़ें पूरी जानकारी

Thu, 09 Apr 2020 11:04 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Apr 2020 11:04 AM IST
सार

  • दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली तीनों फ्लाइटों की सीटें फुल
  • एयरपोर्ट अथॉरटी ने विमानन कंपनियों के अफसरों के साथ बैठक कर जांची तैयारी

विज्ञापन
Delhi, Mumbai, Hyderabad Flight tickets Booking will start from 15 april
Flight

विस्तार

14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन खुलने, नहीं खुलने के असमंजस के बीच विमानन कंपनियों ने गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के लिए 15 अप्रैल से टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। बुधवार को एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी की अध्यक्षता में एयरपोर्ट अथॉरटी ने गोरखपुर से विमान सेवा संचालित करने वाली तीनों कंपनियों इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया के स्थानीय अफसरों के साथ बैठक कर उड़ान शुरू करने को लेकर तैयारियां जांचीं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरटी और विमानन कंपनियों के अफसरों का कहना है कि उड़ान शुरू करने को लेकर सरकार की तरफ से अभी कोई दिशा निर्देश नहीं जारी हुए हैं। कंपनियां अपनी तैयारी रख रही हैं। अगर लॉकडाउन बढ़ा तो टिकट कैंसिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन


गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया से संबद्ध एयरलाइंस एयर की उड़ान होती है। इसी तरह मुंबई के लिए स्पाइस जेट और कोलकाता, हैदराबाद और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक उड़ान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीटें हुई फुल

एयर इंडिया ने अपनी उड़ानें 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है लेकिन एयरलाइंस एयर 15 अप्रैल से बुकिंग कर रही है। इंडिगो ने प्रयागराज और कोलकाता के लिए अभी बुकिंग नहीं शुरू की है, लेकिन दिल्ली और हैदराबाद के लिए टिकटों की बुकिंग कर रही है।

इंडिगो के मैनेजर गोविंद का कहना है कि दोनों ही जगहों की फ्लाइटों की ज्यादातर सीटें फुल हो गई हैं। विशेषकर दिल्ली से हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली। इसी तरह स्पाइसजेट की भी दिल्ली और मुंबई और एयरलाइंस एयर की फ्लाइट की तकरीबन सभी सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed