फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi businessman grabbed Rs 17 lakh case

Gorakhpur News: दिल्ली के कारोबारी ने 17 लाख रुपये हड़पे, केस; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Wed, 05 Jul 2023 01:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो पादरी बाजार (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 01:29 PM IST
सार

नितिन गुप्ता के घृणि फूड फर्म के साथ कारोबार शुरू किया। आरोप है कि छह माह बाद आरोपी के फर्म पर 17 लाख रुपये बकाया हो गया। जिसके बाद वह कारोबार बंद कर दिया। दिल्ली भागदौड़ करने के बाद आरोपी ने अपने ऊपर 17 लाख रुपये बकाए का हिसाब बनाया और कहा कि तीन माह के अंदर भुगतान कर देंगे। लेकिन तीन माह बाद चेक दिया वह बाउंस हो गया।

विज्ञापन
Delhi businessman grabbed Rs 17 lakh case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के विष्णुपुरम काॅलोनी निवासी दिनेश कुमार खेतान से दिल्ली के एक कारोबारी ने 17 लाख रुपये हड़प लिए। सीओ गोरखनाथ के निर्देश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाहपुर इलाके के असुरन स्थित विष्णुपुरम काॅलोनी निवासी दिनेश कुमार खेतान की मेसर्स शंकर एंड कंपनी है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले दिल्ली के थाना पड़पड़गंज इलाके के अग्रसेन अपार्टमेंट निवासी नितिन गुप्ता के घृणि फूड फर्म के साथ कारोबार शुरू किया। आरोप है कि छह माह बाद आरोपी के फर्म पर 17 लाख रुपये बकाया हो गया। जिसके बाद वह कारोबार बंद कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली भागदौड़ करने के बाद आरोपी ने अपने ऊपर 17 लाख रुपये बकाए का हिसाब बनाया और कहा कि तीन माह के अंदर भुगतान कर देंगे। लेकिन तीन माह बाद चेक दिया वह बाउंस हो गया। काफी दौड़भाग करने के बाद भी आरोपी ने रुपये नहीं दिए। मोबाइल भी बंद कर दिया है। जिसके बाद पीड़ित ने सीओ गोरखनाथ से गुहार लगाई। सीओ के निर्देश पर शाहपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed