{"_id":"65721f371f29af5f6905c4da","slug":"delegation-met-cmo-to-solve-the-problem-of-cashless-treatment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-392242-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कैशलेस इलाज की समस्या दूर कराने के लिए सीएमओ से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कैशलेस इलाज की समस्या दूर कराने के लिए सीएमओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
Fri, 08 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा कार्ड पर कर्मचारियों और उनके परिजनों की चिकित्सा और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधी समस्याओं को लेकर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएमओ से मिला। कर्मचारियों नेताओं ने बताया कि कैशलेस कार्ड पर कई चिह्नित अस्पताल इलाज करने में आनाकानी करते हैं।
सीएमओ ने कैशलेस चिकित्सा का काम देख रहे डिप्टी सीएमओ डॉ. अनिल सिंह को निर्देशित किया कि वह सभी अस्पतालों को पत्र जारी कर मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन करने को कहें। लापरवाही बरतने वाले अस्पतालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल, श्याम नारायण शुक्ल, अशोक पांडेय, अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद