{"_id":"64fb7a485769f06ca0022eb7","slug":"ded-body-recover-na-news-c-206-1-sgkp1021-5400-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में मिला शव, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गड्ढे में मिला शव, पहुंची पुलिस
Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
राजेंद्र साहनी का शव बरामद होने के बाद लगी भीड़ व परिजन।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में एक अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौक थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ स्थित मोबाइल टाॅवर के पास सड़क किनारे गड्ढे में शुक्रवार को गांव के कुछ बच्चे मछली पकड़ रहे थे। अचानक गड्ढे में उतराता हुआ शव देख बच्चों ने शोर मचाया। थोड़ी देर में वहां भीड़ जुट गई। मौके पर सीओ सदर अजय सिंह चौहान व थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने ग्रामीणों की सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी के वनग्राम कानपुर दर्रा निवासी राजेंद्र साहनी के रूप में हुई। मौके पर पहुंची मृतक की पत्नी चंद्रावती पति के शव को देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगी। चंद्रावती ने बताया कि मेरे पति बृहस्पतिवार की दोपहर भटोलिया कुटी पर भंडारे में भोजन करने गए थे। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इतना कहते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई।
थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।