फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deceased young man turned out to be Corona positive in sant kabir nagar

संतकबीरनगर में कोरोना पॉजिटिव निकला मृतक युवक, संक्रमितों की संख्या हुई 40

Tue, 19 May 2020 03:54 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 May 2020 03:54 PM IST
सार

  • मृतक के परिवार और संपर्क के 21 लोग जांच को भेजे गए जिला अस्पताल
  • कोनी गांव को चारों तरफ से सील करते हुए बनाया जा रहा हॉटस्पॉट

विज्ञापन
Deceased young man turned out to be Corona positive in sant kabir nagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में मुंबई से लौटे कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव निवासी मृतक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। मंगलवार को आई रिपोर्ट में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि से प्रशासन सकते में आ गया। मृतक के परिवार और संपर्क के 21 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया। डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया।

विज्ञापन


एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि कोनी गांव का 32 वर्षीय युवक 12 मई को पिकअप में मुंबई से खलीलाबाद आया था। थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद घर गया था। शनिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ी और घर पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मेडिकल टीम ने मृतक युवक का नमूना लेकर जांच को भेजा था। कोविड -19 के प्रोटोकाल के अनुसार शव का अंतिम संस्कार कराया गया था। मंगलवार को आई रिपोर्ट में मृतक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि कोनी के मृतक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसके परिवार और संपर्क के 21 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराया गया है। सभी का नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

चार की हो चुकी है मौत

डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि मृतक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके परिवार और संपर्क के अब तक 21 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजवा गया है। कोनी गांव को सील कराते हुए हॉटस्पॉट बना दिया गया है। यहां से बाहर आने-जाने पर रोक है। जरूरी खाद्य पदार्थो की डिलेवरी घर- घर कराई जाएगी। गांव में साफ- सफाई और सैनिटाईजर कराने के साथ मेडिकल टीम सर्वे कर जांच करेंगी।

बता दें कि जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 40 हो गई है, इनमें चार की मौत हो चुकी है।

 

मुंबई से पिकअप में आए थे 20 लोग

कोनी के मृतक युवक के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुट गई है। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि युवक 12 मई को मुंबई से पिकअप से आया था। अब तक की जांच में पता चला है कि पिकअप चालक मुंबई का निवासी था। जबकि पिकअप में मृतक के अलावा कुल 20 लोग सवार थे।

इसमें दस लोग धनघटा क्षेत्र के बेलघाट गांव के और चार महुली क्षेत्र के रतनपुरा गांव के और एक युवक कोतवाली क्षेत्र के सियरासांथा गांव का था। जबकि चार लोग बस्ती में ही उतर गए थे। अभी मृतक के संपर्क में आए लोगों को चिहिंत किया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि धनघटा क्षेत्र के कुडवा गांव निवासी मुंबई से लौटे मृतक वृद्घ के बेटे व बहू की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed