{"_id":"643f6c9d756370ef3d097bb7","slug":"debt-ridden-young-man-cut-off-his-life-from-train-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कर्ज में डूबे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, आप पार्टी से दाखिल करने गए थे पार्षद का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कर्ज में डूबे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, आप पार्टी से दाखिल करने गए थे पार्षद का पर्चा
Wed, 19 Apr 2023 09:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Apr 2023 09:52 AM IST
सार
महेंद्र की 2020 में सूरजकुंड की अमृता से शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। बेटा रोशन दो साल का है। छोटी बेटी छह माह की है। घटना की सूचना पर आप के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव महेंद्र के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्ज में डूबे युवक महेंद्र ने मंगलवार को अंधियारीबाग के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। महेंद्र सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का पर्चा दाखिल करने गए थे, लेकिन बिना पर्चा भरे ही लौट आए। परिजनों का कहना है कि महेंद्र कर्जदार हो गए थे इसलिए परेशान थे।
विज्ञापन
तिवारीपुर के न्यू माधोपुर काॅलोनी निवासी तिलकधारी प्रसाद के बेटे महेंद्र कुमार गुप्ता (32) सूरजकुंड की सब्जी मंडी में 10 साल से एमके कंप्यूटर नाम से साइबर कैफे चलाते थे। दो साल पहले लोन पर मारुति कैरी नाम का लोडर लिया था। बताया जा रहा है कि इसमें काफी नुकसान हुआ। इस वजह से वह समय से किस्त नहीं भर पा रहे थे। लोन की रकम बढ़कर पांच लाख हो गई थी। दो दिन पहले उन्होंने गाड़ी को सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: राप्ती नदी में नहाने गए दो भाई डूबे, एक की मौत, दूसरा बचा
विज्ञापन
महेंद्र के छोटे भाई योगेंद्र कुमार ने बताया कि वह कर्ज से परेशान थे, पर परिवार के लोगों को कुछ नहीं बताया। वह माधोपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। सोमवार को आप से पर्चा दाखिल करने गए थे, लेकिन बिना पर्चा भरे ही लौट आए। मंगलवार को दोपहर बाद अंधियारीबाग में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
बताया जा रहा है कि महेंद्र की 2020 में सूरजकुंड की अमृता से शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। बेटा रोशन दो साल का है। छोटी बेटी छह माह की है। घटना की सूचना पर आप के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव महेंद्र के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन