फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death case in fir logged

Gorakhpur News: किशोर की मौत के एक साल बाद तीन पर केस दर्ज

Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
death case in fir logged

विज्ञापन
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट के कुईगोल गांव में एक किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने एक साल बाद तीन लोगों पर शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया। इनपर किशोर को खुदकुशी करने के लिए उकसाने का आरोप है। बिसरा रिपोर्ट आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुईकोल निवासी ओम सत्य सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 14 वर्षीय बेटा धनंजय सिंह घघसरा स्थित ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था। 20 मई 2022 को ननिहाल के तीन लोगों ने बेटे पर कपड़े चोरी करने का झूठा इल्जाम लगाया और उसे सबके सामने अपमानित किया। इससे आहत होकर धनंजय सिंह ने जहर खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

ओम सत्य ने बताया कि घटना के बाद घघसरा के प्रधान ने फोन कर जानकारी दी थी। बेटे का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे की मौत के सदमे में यह जानकारी नहीं हो पाई थी, उसने ऐसा कदम क्यों किया। बाद में पता चला कि तीन लोगों ने चोरी का इल्जाम लगाकर बेटे को अपमानित किया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घघसरा निवासी विकास साहनी, सत्यम वर्मा, रघुवीर सैनी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ सहजनवां महेंद्र मिश्रा ने बताया कि बिसरा रिपोर्ट से जहर से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed