फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body thrown in field after killing public service center operator in Deoria angry people jammed

देवरिया: जन सेवा केंद्र संचालक की हत्या कर खेत में फेंका शव, नाराज लोगों ने लगाया जाम

Thu, 14 Oct 2021 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 10:00 AM IST
सार

मृतक तीन दिन से घर से गायब था। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
 

विज्ञापन
Dead body thrown in field after killing public service center operator in Deoria angry people jammed
धरने पर बैठे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के गड़ेर गांव के पास धान के खेत में गुरुवार की सुबह एक जन सेवा केंद्र संचालक का शव मिला। तीन दिन से गायब शख्स के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बरहज देवरिया मार्ग पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने बुझाने लगे रहे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव निवासी धर्मदेव यादव (30) पुत्र गुजेश्वरी गांधी चौक पर जन सेवा केंद्र चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 11 अक्तूबर को छोटे भाई अर्पण का जन्मदिन पार्टी घर पर आयोजित की गई थी। इसी बीच रात में करीब 2:00 बजे अचानक धर्मदेव घर से निकला और वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन 12 और 13 अक्तूबर को थाने पहुंचे और धर्मदेव की गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन


इसी बीच गुरुवार की सुबह गड़ेर गांव के पास स्थित जलपा माई मंदिर के पास धान के खेत में शख्स का शव ग्रामीणों ने देखा। लोगों ने शव मिलने की खबर पुलिस और शख्स के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखते ही हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सैकड़ों की संख्या में परिजन और अन्य लोगों ने शव को देवरिया बरहज मार्ग पर गड़ेर चौराहे के पास लाकर रख दिया। इसके बाद सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। मृतक की पत्नी रिंकी का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने में लापरवाही बरती है। आशंका है कि हत्या कर शव को फेंका गया है, क्योंकि गले पर चोट के निशान दिख रहे हैं।


जाम लगने के कारण देवरिया बरहज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंचे सीओ, एएसपी परिजनों को समझाने बुझाने में जुट गए। परिजन मौके पर एसओ दीपक कुमार को बुलाने की मांग पर डटे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed