{"_id":"60fbc50ad19de77d4e0a14ad","slug":"dead-body-of-young-man-missing-for-three-days-found-landing-in-canal-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तीन दिन से गायब युवक का नहर में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तीन दिन से गायब युवक का नहर में उतराता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 24 Jul 2021 01:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:15 PM IST
सार
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा से तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार सुबह सरयू नहर में विशुनपुरवा (बगढरवा) गांव के समीप उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। वही जानकारी होने पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त की।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह सरयू नहर खंड चार में विशुनपुरवा गांव के पुल के नीचे पश्चिम तरफ उतराता शव मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो शोर मचाने लगे। ऐसे में थोड़ी देर में आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। इस बीच मौके पहुंचे श्यामलाल निवासी जिनवा ने मृतक की शिनाख्त अपले भाई लल्लू के रूप में की।
विज्ञापन
मृतक के भाई ने बताया कि लल्लू तीन दिनों से घर नहीं आया था। रिश्तेदारों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को उसकी साइकिल बगढरवा नहर पुल के समीप मिली थी। तभी से किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे।
शनिवार सुबह शव मिलने की सूचना पाकर पहुंचे तो देखा कि शव लल्लू का है। लल्लू अपने भाइयों में सबसे छोटा था, शादी भी नहीं हुई थी। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मां जोखना देवी, भाई ओम प्रकाश, रामअचल, सिरजन, झिनकन, निनकू, श्याम लाल सहित परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष दुर्विजय ने बताया कि शव पानी में दो-तीन दिनों से रहने के कारण खराब हो गया है। जिससे बदबू आ रही थी। मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।