{"_id":"60e1bec28ebc3ee2215b5595","slug":"dead-body-of-young-man-found-on-hanging-after-dispute-with-wife-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: शाम को पत्नी से हुआ विवाद, सुबह पति की फंदे से लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: शाम को पत्नी से हुआ विवाद, सुबह पति की फंदे से लटकती मिली लाश
Sun, 04 Jul 2021 07:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 04 Jul 2021 07:29 PM IST
सार
एक सप्ताह पूर्व बेंगलुरु से कमा कर लौटे था जगदीश। मौत की वजह को लेकर तरह- तरह की चर्चा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र के भरवल पर्वता में किसी बात को लेकर शनिवार की देर शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। रविवार की सुबह पति की लाश कमरे में छत की कुंडी में रस्सी के सहारे लटकती मिली। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पति की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
मिली जानकारी के अनुसार, भरवल पर्वता निवासी 45 वर्षीय जगदीश बेलदार एक सप्ताह पूर्व बेंगलुरु से कमा कर घर लौटा था। शनिवार को दिन में किसी बात को लेकर उनका विवाद पत्नी ज्ञानी देवी से हो गया।
गांव वालों का कहना है कि रात में भी पति- पत्नी काफी देर तक लड़ते झगड़ते रहे और बच्चें मां- बाप को शांत करने में जुटे रहे। उसके बाद जगदीश सो गया और सुबह उसका शव छत की कुंडी से लटकता मिला।
विज्ञापन
सूचना पर बंसवारी गांव पुलिस चौकी इंचार्ज राजेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। जगदीश की मौत से पीड़ित पत्नी व बच्चों का रो- रो कर बुरा हाल था। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जगदीश की मौत को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चा हो रही है।