फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of businessman's son found in Chiluatal

Gorakhpur News: चिलुआताल में मिली व्यापारी के पुत्र की लाश

Sat, 12 Aug 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Dead body of businessman's son found in Chiluatal
व्यापारी पुत्र अमित की फाइल फोटो।

विज्ञापन
खुदकुशी की आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल/पीपीगंज। चिलुआताल थाना क्षेत्र के महेसरा पुल के पास ताल में शुक्रवार की सुबह पीपीगंज के व्यापारी अजीत गुप्ता के बेटे अमित गुप्ता (30) की लाश मिली। बताया जा रहा है कि वह अवसाद में था। आशंका है उसने खुदकुशी की है। फिलहाल मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, मछुआरों ने पुलिस को शव मिलने की सूचना दी थी। शव को बाहर निकालने पर उसके जेब से पर्स मिला। पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान पीपीगंज के डिहुलिया निवासी अमित गुप्ता पुत्र अजीत गुप्ता के रूप में हुई। परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले पिता अजीत गुप्ता ने बताया कि अंकित पढ़ने में होनहार था। बीटेक, डीएलएड करने के बाद से वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता न मिलने से वह अवसाद में चला गया था। चार दिन से वह घर से निकला था। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed