फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DDU will enter into agreement with five universities of Nepal

Gorakhpur News: नेपाल के पांच विश्वविद्यालयों से समझौता करेगा डीडीयू

Mon, 11 Dec 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 11 Dec 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
DDU will enter into agreement with five universities of Nepal
-पोखरा में गंडकी विश्वविद्यालय के साथ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा डीडीयू
विज्ञापन

-हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. क्रिस्टोफर डेडे होंगे मुख्य वक्ता, वैश्विक सहयोग पर रखेंगे विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) नेपाल के पांच विश्वविद्यालयों से मजबूत शैक्षणिक संबंधों को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता करेगा।
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) और गंडकी विश्वविद्यालय, पोखरा, नेपाल द्वारा आगामी 3-5 जनवरी को पोखरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एमओयू होगा। इस सम्मेलन में हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. क्रिस्टोफर डेडे सम्मलेन के मुख्य आकर्षण होंगे, जो अकादमिक क्षेत्र में वैश्विक सहयोग पर विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन

पोखरा में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ‘उत्कृष्टता को सशक्त बनाना : अनुसंधान और शिक्षा में वैश्विक सहयोग’ विषय पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। प्राकृतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग, आईटी, खेल, कानून, पर्यावरण विज्ञान, सस्टेनेबिलिटी और नीति आदि पोस्टर, पेपर आदि प्रस्तुत किए जाएंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन के कार्यभार संभालने के बाद देश-विदेश के शिक्षण संस्थानों से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई एमओयू किए गए हैं। इसी दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
उत्कष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय वैश्विक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। पोखरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन में अंतरराष्ट्रीय सेल के निदेशक डॉ रामवंत गुप्ता अहम भूमिका निभा रहे हैं। गंडकी विश्वविद्यालय के साथ यह सहयोगात्मक प्रयास अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शिक्षा को सशक्त बनाने की साझा दृष्टि का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed