फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In DDU Gorakhpur, International seminar on Nathpanth from 14th, CM will inaugurate

डीडीयू: नाथपंथ पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 14 से, सीएम करेंगे उद्घाटन, देश-विदेश के 200 प्रतिभागी करेंगे प्रतिभाग

Tue, 03 Sep 2024 11:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 03 Sep 2024 11:40 AM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय और हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश व विदेश से 200 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार के संयोजक व राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार उपाध्याय व आयोजन सचिव डाॅ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि पहले दिन चार सत्र होंगे।

विज्ञापन
In DDU Gorakhpur, International seminar on Nathpanth from 14th, CM will inaugurate
गोरखपुर विश्वविद्यालय( सांकेतिक) - फोटो : डीडीयू सोशल मीडिया पेज

विस्तार

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नाथपंथ पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार 14 और 15 सितंबर को होगा। समरस समाज के निर्माण में नाथपंथ का अवदान विषय पर होने वाले इस सेमिनार का उद्घाटन 14 सितंबर को दीक्षा भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय और हिंदुस्तानी एकेडमी, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में देश व विदेश से 200 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। सेमिनार के संयोजक व राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अमित कुमार उपाध्याय व आयोजन सचिव डाॅ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से बताया कि पहले दिन चार सत्र होंगे।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र से शुरुआत होगी। इसके मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन करेंगी।

In DDU Gorakhpur, International seminar on Nathpanth from 14th, CM will inaugurate
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : एएनआई
विशिष्ट अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, अपर मुख्य सचिव भाषा जितेंद्र कुमार और लोकपहल के संयोजक डॉ. विजय कुमार सिंह होंगे।

पहले दिन प्रथम तकनीकी सत्र में नाथ सिद्ध परंपरा एवं साधना विषय पर, दूसरे में नाथ सिद्ध परंपरा एवं साधना, तीसरे सत्र में नाथपंथीय विश्वकोष और चौथे तकनीकी सत्र में नाथपंथीय साहित्य में सामाजिक समरसता विषय पर नाथपंथ के विशेषज्ञ वक्तागण राय रखेंगे।
दूसरे दिन 15 सितंबर की सुबह 10 बजे स्वतंत्रता आंदोलन में नाथ पंथ का अवदान विषय से पांचवें तकनीकी सत्र की शुरुआत होगी। इसके बाद नाथपंथ का वैश्विक प्रदेय विषय पर छठवां सत्र होगा। दोपहर बाद समापन सत्र के साथ ही सेमिनार का समापन होगा।

कार्यक्रम के समन्वक महायोगी गुरु गोरक्षनाथ शोधपीठ के उपनिदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र और आयोजन सचिव संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed