{"_id":"618b98595cbafb0e021bc802","slug":"dcm-driver-died-in-road-accident-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: पंचर ट्रक में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: पंचर ट्रक में भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत
Wed, 10 Nov 2021 03:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 03:31 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि देर रात टायर पंचर होने के कारण ट्रक क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास खड़ा कर ड्राइवर पहिया ठीक करने लगा। इसी बीच बांसी से डुमरियागंज की तरफ जा रही डीसीएम ने सामने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास मंगलवार देर रात सड़क के किनारे पंचर हाल में खड़े ट्रक में डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज की ओर एक ट्रक बांसी जा रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात टायर पंचर होने के कारण ट्रक क्षेत्र के उपधी चौराहे के पास खड़ा कर ड्राइवर पहिया ठीक करने लगा। इसी बीच बांसी से डुमरियागंज की तरफ जा रही डीसीएम ने सामने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
हादसे में डीसीएम के ड्राइवर को सीने में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान रोहित (32) पुत्र मनोहर निवासी बाराबंकी के रूप में की। इसके बाद शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।