फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Daughter left home with friend...shocked mother committed suicide

Gorakhpur News: दोस्त के साथ बेटी ने घर छोड़ा...सदमे में आई मां ने कर ली खुदकुशी

Sun, 17 Dec 2023 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Daughter left home with friend...shocked mother committed suicide
बेलीपार इलाके के एक गांव में फंदे से लटकी मिली महिला
विज्ञापन




मां ने बड़ी बेटी को सुबह ही कसम देकर भेज दिया था कॉलेज



लौटने से पहले मां ने उठा लिया था आत्मघाती कदम



अमर उजाला ब्यूरो



कसिहार (गोरखपुर)। बेलीपार इलाके के एक गांव में शनिवार को 45 वर्षीय महिला ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि 12 दिसंबर को उनकी छोटी बेटी अपने दोस्त के साथ घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से ही वह सदमे में थीं। शनिवार को उन्होंने बड़ी बेटी को कसम देकर कॉलेज भेजा और उसके लौटने से पहले आत्मघाती कदम उठा लिया।



खुदकुशी से पहले महिला ने अपने पिता से बात की थी। उन्होंने भी लोकलज्जा को लेकर सवाल-जवाब किया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, महिला के पति की बीते 22 फरवरी को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद वह गांव में परिवार से अलग बच्चों के साथ दूसरे मकान में रहती थीं। पति की मौत के बाद से ही वह परेशान थीं कि इसी बीच 12 दिसंबर को छोटी बेटी दूसरे गांव के रहने वाले युवक के साथ घर से लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह बात गांव में फैलने के बाद से महिला सदमे में रहने लगी थीं। बड़ी बेटी ने मां की हालत देखकर काॅलेज जाना छोड़ दिया और छोटे भाई के साथ घर पर ही रहती थी। शनिवार की सुबह महिला के पिता का फोन आया और उनसे काफी देर तक बातचीत हुई। इसके बाद महिला ने बड़ी बेटी को अपनी कसम देते हुए जबरन कॉलेज भेज दिया।




बड़ी बेटी के मुताबिक, दोपहर ढाई बजे के करीब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने चाचा को फोन किया। चाचा दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो महिला फंदे से लटक रहीं थीं, लेकिन उनकी सांसें चल रही थीं। ऑटो से अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन दाह संस्कार की तैयारी में थे, तभी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed