{"_id":"6a652069582f14806102b262","slug":"cylinder-collides-with-train-rpf-arrests-youth-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1397538-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बंद रेलवे फाटक के नीचे से सिलिंडर लेकर गुजरा युवक, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बंद रेलवे फाटक के नीचे से सिलिंडर लेकर गुजरा युवक, हादसा बचा
Sun, 26 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (गोरखपुर)। कुसम्ही रेलवे स्टेशन के पूर्वी समपार फाटक संख्या-152 स्पेशल पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। बंद रेलवे फाटक के नीचे से घरेलू गैस सिलिंडर लेकर ट्रैक पार कर रहे युवक का सिलिंडर ट्रेन के इंजन से टकरा गया। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने युवक को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान अखिलेश निषाद (20) निवासी भैंसहां, बाढ़न, थाना खोराबार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15104 के रन-थ्रू पास होने के दौरान एक युवक साइकिल पर घरेलू गैस सिलिंडर लेकर बंद फाटक के नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगा। इसी दौरान सिलिंडर ट्रेन के इंजन से टकरा गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसएसई/सिग्नल और स्टेशन अधीक्षक के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया।
जांच में युवक की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 153 और 147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। आरपीएफ ने मौके से घरेलू गैस सिलिंडर और साइकिल को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी आरपीएफ पोस्ट देवरिया सदर के सहायक उप निरीक्षक सूरज यादव को सौंपी गई है।