फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cuts closed at many places of city to deal with jam in Gorakhpur

गोरखपुर: जाम से निपटने की कवायद शुरू, शहर के कई जगहों पर बंद किए गए कट

Mon, 20 Dec 2021 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Dec 2021 11:21 AM IST
सार

मोहद्दीपुर, बेतियाहाता, धर्मशाला समेत कई जगह पर कट को बंद कर दिया गया।
 

विज्ञापन
Cuts closed at many places of city to deal with jam in Gorakhpur
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के चौराहों के पास डिवाइडर के कट बंद कर दिए गए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में जाम से निजात के लिए डीआईजी जे.रविंद्र गौड़ के आदेश पर रविवार को डिवाइडर पर बने बेवजह के कट को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया। मोहद्दीपुर, धर्मशाला, बेतियाहात चौराहे के पास कट को बंद कर दिया गया। चिह्नित अन्य जगहों के कट भी जल्द बंद कर दिए जाएंगे। डीआईजी का मानना है कि इससे लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। दरअसल, कट की वजह से लोग गाड़ी मोड़ने के चक्कर में रुकते थे और पीछे लंबा जाम लग जाता था।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर को डीआईजी ने एसपी सिटी और ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक कर प्लान तैयार किया था। इस दौरान चार महत्वपूर्ण फैसले किए गए थे, जिसमें शहर के प्रमुख 42 चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी, डिवाइडर के कट को बंद करने, ठेले वालों को सड़क से पीछे करने और रोजाना जाम की समीक्षा करना शामिल था। एक-एक कर पुलिस इस पर काम कर रही है।
विज्ञापन


पहले सभी चौराहों पर पुलिस वालों की ड्यूटी लगाई गई। इसके बाद पुलिस लगातार ठेले-खुमचे वालों को सड़क से पीछे करा रही है। अब डिवाइडर के कट को बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है। इन कामों को पूरा कराने के बाद पुलिस जाम के कारणों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed