{"_id":"65aaf09d5d29d920da01ab8e","slug":"ctet-there-will-be-problem-in-transportation-how-will-the-candidates-reach-there-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-439646-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट : आवागमन में होगी दिक्कत, कैसे पहुंचेंगे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट : आवागमन में होगी दिक्कत, कैसे पहुंचेंगे परीक्षार्थी
Sat, 20 Jan 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह शहर आने में यातायात की हो सकती समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) रविवार को सुबह 9:30 बजे से होनी है। इन दिनों मौसम बेहद खराब है और 22 को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जगह-जगह रूट डायवर्जन आदि भी चल रहा है। ऐसे में परीक्षा देने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लड़कियों और महिलाओं के अभिभावक उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पहुंचाने को लेकर चिंतित हैं।
सीटेट में पहली बार समय में बदलाव किया गया है। अब उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा प्रथम पाली में और प्राथमिक वर्ग की परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। सुबह की पाली में परीक्षा के कारण परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में दिक्कत आएगी। जिनकी परीक्षा सुबह की पाली है और परीक्षा केंद्र भी दूर है तो उन्हें एक दिन पहले ही घर से निकलना चाहिए। क्योंकि अलसुबह वाहन मिलने में भी दिक्कत होती है।
कोट
मेरी परीक्षा पहली पाली में है। इन दिनों सात बजे सुबह होती है। सर्दी इतनी अधिक रहती है कि सवारी भी मिलने में दिक्कत आएगी। इसलिए एक दिन पहले ही घर से निकल जाऊंगा। ताकि सुबह समय पर परीक्षा हॉल में पहुंच जाऊं।
विज्ञापन
- बलराम मिश्रा, सहजनवां
--
इतनी ठंड में सुबह परीक्षा देने जाना है। इस बार शिफ्ट में बदलाव है इस कारण पहले से ही व्यवस्था करनी पड़ेगी। सुबह के समय साधन भी जल्द नहीं मिलता है। इस कारण परिवार के लोगों के साथ ही जाऊंगी।
- साम्भ्वी, बड़हलगंज