{"_id":"6a7f79e79d9036905605a625","slug":"crowds-thronged-the-market-on-friday-a-day-before-independence-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1418343-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाजार में तिरंगा, बैज और दुपट्टे की खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाजार में तिरंगा, बैज और दुपट्टे की खूब हुई खरीदारी
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को बाजार में उमड़ी भीड़
वाहनों पर लगाने के लिए छोटे तिरंगे की सबसे ज्यादा मांग, बैज और दुपट्टे भी बिके
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को शहर के बाजार देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। दुकानों पर तिरंगे, बैज, तिरंगा दुपट्टा और अन्य देशभक्ति से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। सबसे अधिक मांग छोटे तिरंगों की रही, जिन्हें लोगों ने अपने वाहनों पर लगाने के लिए खरीदा। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा, जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा।
बाजार में छोटे-बड़े आकार के तिरंगे के साथ तिरंगा बैज, पटका और दुपट्टे भी खूब बिके। युवा और महिलाएं तिरंगा दुपट्टा खरीदते नजर आए। कई लोगों ने घरों और दुकानों को सजाने के लिए भी तिरंगे खरीदे। वहीं दुकानदारों ने स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पहले से ही पर्याप्त मात्रा में देशभक्ति से जुड़ी सामग्री मंगा रखी थी।
शुक्रवार को बाजार में तिरंगे की खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दुकानदारों के अनुसार, वाहनों पर लगाने वाले छोटे तिरंगे की मांग सबसे अधिक रही। इसके अलावा बैज और तिरंगा दुपट्टे भी लोगों की पसंद बने।