{"_id":"6576ab2e96c7f4d1b901e6e3","slug":"crowd-of-passengers-not-decreasing-at-gorakhpur-station-2023-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: जनरल बोगी में चादर का झूला बना कर तैयार कर ली जगह, ट्रेनों के कैंसिल होने से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: जनरल बोगी में चादर का झूला बना कर तैयार कर ली जगह, ट्रेनों के कैंसिल होने से बढ़ी मुश्किलें
Mon, 11 Dec 2023 11:54 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Dec 2023 11:54 AM IST
सार
दिवाली से लेकर छठ के दिन तक जहां दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भीड़ थी, वहीं अब जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में दिख रही है। रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म के जनरल टिकट काउंटर के आगे मेले जैसी भीड़ थी।
विज्ञापन
बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में देसी जुगाड़ के सहारे यात्रा करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ट्रेनों के कैंसिल होने और सहालग की अधिकता के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार की शाम को दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में चढ़ने वालों की भीड़ के चलते उतरने वालों को बहुत दिक्कत झेलनी पड़ी। जनरल बोगी में फंसे कई यात्री तो इमरजेंसी खिड़की से बाहर निकलते दिखे। वहीं कोच में कई यात्रियों ने चादर का झूला बनाकर खुद को उसी में टांग रखा था।
विज्ञापन
दिवाली से लेकर छठ के दिन तक जहां दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में भीड़ थी, वहीं अब जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली और मुंबई की ट्रेनों में दिख रही है। रविवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म के जनरल टिकट काउंटर के आगे मेले जैसी भीड़ थी। ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन से लेकर काउंटर तक लोग टिकट के लिए जूझ रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
शाम पौने चार बजे बिहार संपर्क क्रांति के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही ये यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े। अधिकांश के पास जनरल टिकट ही था। कोई स्लीपर में घुसा तो किसी ने थर्ड एसी में सामान रख दिया। जनरल कोच के आगे की भीड़ संभालने के लिए आरपीएफ के जवानों को पसीना बहाना पड़ा। अंदर घुसने वालों की भीड़ के चलते बहुत से यात्री बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस दौरान कई यात्री इमरजेंसी खिड़की का फाटक खोलकर उसी रास्ते बाहर निकलने लगे।
जनरल कोच में घुसे बबलू, रिजवान, विरेंद्र आदि ने बताया कि पहले से कोच में चढ़े कई यात्रियों ने चादर को कंपार्टमेंट की जाल में बांधकर झूला बना लिया था और उसी में सामान समेत लटक गए थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी प्लेटफार्मों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो।
जनरल कोच में घुसे बबलू, रिजवान, विरेंद्र आदि ने बताया कि पहले से कोच में चढ़े कई यात्रियों ने चादर को कंपार्टमेंट की जाल में बांधकर झूला बना लिया था और उसी में सामान समेत लटक गए थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सभी प्लेटफार्मों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो।