फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowd of devotees gathered in Gorakhnath temple on day of Budhwa Mangal, offering khichdi to Guru Gorakhnath

बुढ़वा मंगल : बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने पहुंच रहे श्रद्धालु, इस दिन का है अपना महत्व- जानिए

Tue, 21 Jan 2025 12:46 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 21 Jan 2025 12:46 PM IST
सार

खिचड़ी पर्व के दूसरे मंगलवार को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ एवं मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी कहते हैं कि मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाना उतना ही पुण्यकारी होता है, जितना मकर संक्रांति के दिन।

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered in Gorakhnath temple on day of Budhwa Mangal, offering khichdi to Guru Gorakhnath
गुरू गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मकर संक्रांति के बाद पड़ने वाले बुढ़वा मंगल पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु बाबा को श्रद्धा की खिचड़ी अर्पित करने के बाद खिचड़ी के मेले का आनंद ले रहे हैं।  मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर का कपाट खुलने के साथ ही बाबा को आस्था की खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया है।

विज्ञापन



ठंड के बीच श्रद्धालु कतार में लगाकर बाबा को खिचड़ी चढ़ा रहे हैं। बुढ़वा मंगल के दिन गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन व खिचड़ी चढ़ाने का विशेष महात्म्य होता है। जो लोग खिचड़ी के दिन या उसके बाद किन्हीं कारणों से खिचड़ी नहीं चढ़ा पाते हैं वे बुढ़वा मंगल के दिन चढाते हैं।
विज्ञापन


खिचड़ी पर्व के दूसरे मंगलवार को बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ एवं मंदिर सचिव द्वारिका तिवारी कहते हैं कि मान्यता है कि बुढ़वा मंगल के दिन श्रद्धालुओं द्वारा खिचड़ी चढ़ाना उतना ही पुण्यकारी होता है, जितना मकर संक्रांति के दिन।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालातंर से बुढ़वा मंगल की परम्परा चली आ रही है। इस दिन दूर दराज से श्रद्धालु मन्दिर में दर्शन के लिए आते है। गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाते हैं। बुढ़वा मंगल पर महायोगी भगवान गोरखनाथ को ब्रह्ममूहुर्त में खिचड़ी चढ़ाई जाएगी। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर सभी जरूरी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

मंगलवार की सुबह 4 बजे से ही खिचड़ी चढ़ाए जाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी का भंड़ारा भी आयोजित होगा। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस की सुरक्षा इंतजाम के अलावा गोरक्षपीठ ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए योगी सेवक की तैनाती की है।


गोरखनाथ मेले में उमड़ रहे श्रद्धालु
गोरखनाथ मंदिर में चल रहे मकर संक्रांति के मेले में गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्रों और पूर्वांचल के दूसरे जिलों से भी श्रद्धालुओं के आगमन का सिलसिला जारी है।मंगलवार को भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर मेले का आनंद उठाया। झूले, सर्कस समेत लजीज व्यंजन और खरीददारी का आनंद उठाया। मेले में सिंगार प्रसाधन और खिलौनों की दुकानों पर भी काफी भीड़ दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed