Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cross-arm left crooked after collision with a pole in Nausad; residents also faced water supply issues.

Gorakhpur News: बिजली के खंभे में ट्रक ने मारी टक्कर, 25 हजार घरों की आपूर्ति ठप

Sun, 08 Nov 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Cross-arm left crooked after collision with a pole in Nausad; residents also faced water supply issues.
- नौसड़ में खंभे में टक्कर के बाद टेढ़ा हुआ क्रॉसआर्म, पानी के लिए भी परेशान हुए लोग
विज्ञापन



गोरखपुर। ट्रक की टक्कर से बिजली लाइन का क्रॉस आर्म टेढ़ा होने के कारण शनिवार सुबह नार्मल और लालडिग्गी उपकेंद्र बंद हो गए। इससे 25 हजार से अधिक घरों की बिजली गुल हो गई। सुबह चार बजे से आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा। दिनभर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। वहीं, आंबेडकर चौक पर बिजली के पोल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, नौसड़ के पास 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के पोल में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी दौरान ट्रक पोल से टकरा गया, जिससे पोल पर लगा क्रॉस आर्म तिरछा हो गया। इसके चलते नार्मल और लालडिग्गी उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। दोनों उपकेंद्रों से जुड़े हजारों घरों में अंधेरा छा गया। सुबह पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन


उपभोक्ता रमेश ने बताया कि सुबह से बिजली नहीं रहने के कारण घर में पानी का संकट खड़ा हो गया। मोटर नहीं चलने से पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया। जरूरी काम भी प्रभावित हुए। वहीं, आलोक ने बताया कि बिजली की बार-बार आवाजाही से पूरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आने की उम्मीद में लोग इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आंबेडकर चौक पर बिजली के पोल में आग लगने से काफी देर तक आपूर्ति बाधित रही। आग की लपटें उठती देख लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर आग बुझाई गई।

नगरीय विद्युत वितरण खंड टाउनहाल के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार भारती ने बताया कि ट्रक की टक्कर से 33 हजार वोल्ट की लाइन के पोल का क्रॉसआर्म टेढ़ा हो गया था। उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed