फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man sexul assult minor girl with three friends in gorakhpur

गोरखपुर में किशोरी को बहला कर ले गया युवक, दोस्तों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म

Fri, 20 Nov 2020 08:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Nov 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
young man sexul assult minor girl with three friends in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA

गोरखपुर में 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और फिर बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। किशोरी का मेडिकल कराने के साथ ही मजिस्ट्रेट के समक्ष कलमबंद बयान कराया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर को किशोरी के पिता ने बहला फुसला कर भगाने की तहरीर थाने में दी थी। इसी आधार पर पुलिस ने सनी देवल, जैस कुमार, विशाल और सनी के खिलाफ बहला फुसला कर भगाने का केस दर्ज कर किया था। पुलिस तलाश में थी, इसी बीच लड़की घर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने पुलिस को बताया कि 15 नवंबर की रात सनी देवल उसे बहला कर ले गया और जाते समय रोड पर तीन और लड़के मिले थे। उन्होंने एक जगह बताई, जहां सनी उसे लेकर चला गया। बगीचे में बने कमरे में उसे दो दिन तक रखकर दुष्कर्म किया। बकौल पुलिस, किशोरी ने सिर्फ सनी देवल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।


सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने कहा कि बहला फुसला कर भगाने का मामला सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। अब पीड़िता ने एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने और पुरानी दोस्ती होने की बात कही है। नाबालिग होने की वजह से दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा बढ़ाकर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed