{"_id":"5fb380c58ebc3e9bf00e19e2","slug":"young-man-committed-suicide-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर से कहासुनी के बाद दूसरे के घर चली गई थी भाभी, वापस लौटी तो फंदे से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवर से कहासुनी के बाद दूसरे के घर चली गई थी भाभी, वापस लौटी तो फंदे से लटकता मिला युवक का शव
Tue, 17 Nov 2020 01:20 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा (संतकबीरनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धनघटा (संतकबीरनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Nov 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महुली क्षेत्र के पड़रहा में सोमवार को एक युवक ने घर के अंदर छत के कुंडे से गमछे के सहारे लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक के आत्मघाती कदम उठाने के पीछे देवर-भाभी के बीच हुई कहासुनी के बाद भाभी का नाराज होकर दूसरे के घर चला जाना बताया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पड़रहा निवासी 22 वर्षीय उमेश चौहान पुत्र स्व. राम बुझारत घर पर विधवा भाभी सोनी देवी के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की शाम को किसी बात को लेकर उमेश और उसकी भाभी सोनी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सोनी किसी दूसरे के घर चली गई।
विज्ञापन
सोमवार को जब सोनी घर पहुंची तो कमरे में छत के कुंडे से गमछे के सहारे देवर उमेश का शव लटकता मिला। शोर मचाने पर लोग जुट गए। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने शव को फंदे से उतार दिया था।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर चौकी प्रभारी हरिहरपुर वीरेंद्र सिंह यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि करीब आठ वर्ष पूर्व सोनी के पति रामचंद्र की मौत के बाद वह देवर उमेश के साथ रहती थी।
उमेश बंगलूरू में रहकर पेंटिंग का कार्य कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन में घर लौट आया था। इधर, घर पर ही रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।