फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man attempted unnatural misdeed with minor boy in Deoria

देवरिया: युवक ने मासूम के साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी घर छोड़ कर फरार

Fri, 25 Jun 2021 05:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Jun 2021 05:27 PM IST
सार

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बालक लहूलुहान हालत में पहुंचा घर।

विज्ञापन
Young man attempted unnatural misdeed with minor boy in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के युवक ने एक बालक के साथ अप्राकृतकि दुष्कर्म का प्रयास किया। बालक लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा तो उसके परिजनों को घटना की जानकारी हुई। परिजनों के तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही  है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी  एक व्यक्ति ने शुक्रवार को तहरीर देकर पुलिस को बताया है कि 18 जून को मेरे पड़ोस के एक युवक अपने घर पर अकेला था। उसी दौरान खेलते हुए दो-तीन बच्चे एक साथ उसके घर में चले गए। युवक के घर मे से जब बाकी बच्चे बाहर निकल गए तो युवक ने उसके सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


बालक लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंचा। काफी असहनीय पीड़ा से ग्रस्त बालक से पूछा गया तो उसने घटना की जानकारी दी। परिजन बालक को इलाज कराने सीएचसी पर ले गए जहां इलाज कराकर घर लेकर लौटे। इसके बाद थाने पहुंच कर पीड़ित बालक के पिता ने घटना की तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ लैंगिक अपराध का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed