{"_id":"5eac01428ebc3e90633c439e","slug":"women-dead-body-found-in-suspicious-condition-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: कुएं में मिला युवती का शव, लोगों को सता रही इस बात की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरिया: कुएं में मिला युवती का शव, लोगों को सता रही इस बात की आशंका
Fri, 01 May 2020 04:30 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरवां मीरछापर गांव के बाहर कुएं में एक युवती का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने से कुछ ही दूरी पर 15 अप्रैल को एक छात्र ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
बरवां मीरछापर गांव के पश्चिम और पुरैनी गांव के बीच खेत में एक सूखा कुंआ है। शुक्रवार की सुबह खेत की तरफ गए कुछ लोगों ने उसमें एक युवती का शव देखा। उनके शोर मचाने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
इस हाल में मिला शव
शव कई दिनों पहले का लग रहा है। उसके हाथ बंधे हुए लग रहे थे। शव को प्लास्टिक में लपेटा गया है। उस पर गीली मिट्टी लगी थी। ऐसा लग रहा है कि पहले उसे कहीं और जमीन में दफनाया गया था, बाद में लाकर कुएं में फेंका गया।
बता दें कि 15 अप्रैल को पुरैनी गांव के एक छात्र का पेड़ से फंदे पर लटकता हुआ शव मिला था। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शव सड़ चुका था। शिनाख्त नहीं हो पाई। करीब 15 दिन पहले उसकी मौत हुई होगी। ऐसा लग रहा है कि कहीं से लाकर कुएं में डाला गया है। अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता।