{"_id":"5f3ccb378ebc3e3cdd24d9c1","slug":"woman-killed-by-knife-attack-during-two-groups-fight-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, महिला के पेट में चाकू मारकर हुई हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, महिला के पेट में चाकू मारकर हुई हत्या
Wed, 19 Aug 2020 12:18 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के इंदौली गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला के पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सीओ हर्रैया एसपी सिंह और इंस्पेक्टर सौदागर राय मौके पर पहुंचे। मुख्य आरोपी फरार हो गया। उसके परिवार वालों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुकाबिक, छावनी थाना क्षेत्र के इंदौली गांव निवासी राम भवन यादव शिक्षामित्र हैं। उनका गांव के रामसागर पाल से वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष पुलिस के पास समस्या लेकर पूर्व में कई बार थाने पर गए थे। दो माह पहले झगड़ा होने पर पुलिस की 112 नंबर टीम भी मौके पर गई थी। मगर रंजिश जस की तस बनी रही।
विज्ञापन
वहीं बुधवार को सुबह भैंस बांधते समय दोनों परिवारों में मिट्टी हटाने को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षो में जमकर लाठी चलती रही। गांव के तमाम लोग जुट गए लेकिन किसी ने बीचबचाव नहीं किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान रामसागर पाल अपने घर से धारदार छूरा लेकर पहुंचा और उसने राम भवन की 40 वर्षीया पत्नी विद्या देवी पर सामने से पेट में घोंप दिया। विद्या देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी पत्नी व बच्चों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य घायलों को निकट के सीएचसी पर ले जाया गया है।