{"_id":"61926c82fc26db418a0e8bb2","slug":"video-of-beating-during-mp-sports-event-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सांसद खेल स्पर्धा के दौरान पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, उसी को लेकर हुई पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: सांसद खेल स्पर्धा के दौरान पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, उसी को लेकर हुई पिटाई
Mon, 15 Nov 2021 07:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:49 PM IST
सार
कार्यक्रम का प्रचार कर रही गाड़ी से हुआ था हादसा, उसी को लेकर हुई पिटाई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गोरखपुर जिले में झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर एक के माईधीया पोखर स्थित रामलीला मैदान पर रविवार को आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के दौरान एक युवक की पिटाई कर दी गई। पिटाई का वीडियो वायरल होने पर घटना चर्चा का विषय बन गया। मामला इस कार्यक्रम के प्रचार में लगी एक गाड़ी से हुए हादसे से जुड़ा है।
रामपुरा निवासी बिकाऊ गुप्ता शनिवार को चौरीचौरा से बाजार करके घर लौट रहे थे। रामलीला मैदान पर आयोजित होने वाले सांसद खेल स्पर्धा का प्रचार कर रही गाड़ी से उनको ठोकर लग गई। वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। रविवार को रामलीला मैदान पर चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बिकाऊ का लड़का दीपक गुप्ता प्रचार वाहन के पास पहुंचा और गाड़ी को पुलिस चौकी ले चलने को कहा।
वाहन चालक मंच के पास गया और वापस आकर दीपक गुप्ता को वहां ले गया। आरोप है कि वहां जाते ही कुछ लोगों ने दीपक को पकड़कर पीट दिया। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जो चर्चा का विषय बन गया है। दीपक ने इस मामले में झंगहा पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया है।