फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP Police Sacked constable said will commit three murders in Gorakhpur

यूपी: बर्खास्त सिपाही ने पोस्ट किया वीडियो, कहा- आज से लगातार तीन हत्या करूंगा, दम है तो रोक लो

Sun, 14 Feb 2021 05:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Feb 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
UP Police Sacked constable said will commit three murders in Gorakhpur
बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने से बर्खास्त सिपाही दिग्विजय राय ने गोरखपुर में तीन हत्या करने की चुनौती देकर सनसनी फैला दी। सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने लगा जिसके बाद सिरफिरे सिपाही की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज की तहरीर पर धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। साइबर सेल और सर्विलांस टीम की मदद से सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। खबर है कि ऐसा ही वीडियो बस्ती में भी उसने वायरल किया था जिस पर बस्ती पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के तरयासुजान के बसडीलामुनाकर निवासी सिपाही दिग्विजय राय बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने में तैनात था। तीन और चार दिसंबर 2020 को इसकी ओर से पुलिस लाइंस में अमर्यादित व्यवहार भी किया गया। अधिकारियों के बारे में कई टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर वीडियो उसने खुद ही अपलोड किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर को वापस आने के बाद आरोपी सिपाही ने पुलिस लाइंस में हंगामा खड़ा कर दिया, कुर्सियां तोड़ी। इसके बाद फिर फेसबुक पर लाइव होकर एक अमर्यादित पोस्ट डाल दी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी हेमराज मीणा उसे बर्खास्त कर दिया। जिसके बाद दिग्विजय ने कप्तान को जान से मारने की धमकी दे दी।

अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कप्तानगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दो दिन पहले दिग्विजय ने फेसबुक पर लाइव होकर गोरखपुर पुलिस को चैलेंज देते हुए कहा कि शहर में लगातार तीन हत्या करेगा। गोरखपुर पुलिस के अंदर दम है तो रोक ले। 14 फरवरी को मोहद्दीपुर में पहली हत्या करेगा। हत्या किसकी और क्यों करेगा यह वारदात के बाद ही पता चलेगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई गोरखपुर पुलिस ने सिपाही की खोजबीन शुरू कर दी। डीआइजी/एसएसपी जोगिंदर कुमार के आदेश पर मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने बर्खास्त सिपाही के खिलाफ धमकी और आईटी एक्ट का कैंट थाने में केस दर्ज कराया। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने बताया है कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए धमकी देने और आईटी एक्ट में केस दर्ज सिपाही की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed