फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two girls Molested and Robbery by laboring laborers on brick kiln in Gorakhpur

यूपी: गोरखपुर में ईंट-भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर डकैती, दो किशोरियों से दुष्कर्म

Thu, 12 Nov 2020 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Nov 2020 10:53 AM IST
सार

  • गगहा इलाके की घटना, हथियारों से लैस 10-12 की संख्या में आए बदमाशों ने की वारदात
  • एक झोपड़ी में मजदूरों को बंधक बनाकर दो बदमाशों ने किशोरियों के साथ की हैवानियत  

विज्ञापन
two girls Molested and Robbery by laboring laborers on brick kiln in Gorakhpur
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के गगहा इलाके के एक गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर हथियारों से लैस करीब दर्जन भर डकैतों ने मजदूरों को एक झोपड़ी में बंधक बनाकर 14 व 17 साल की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। डकैतों ने महिलाओं और अन्य किशोरियों से भी अश्लील हरकत की।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद डकैत, 76,300 रुपये, नौ मोबाइल फोन व गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने भट्ठा मालिक की तहरीर पर घर में घुुसकर डकैती, दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस ने दोनों किशोरियों की मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से दुष्कर्म के आरोप को गलत ठहरा दिया।  
विज्ञापन


 एफआईआर के मुताबिक, ईंट-भट्ठे पर झारखंड के कुछ मजदूर परिवार के साथ रहकर काम करते हैं। मंगलवार रात सभी झोपड़ियों में सो रहे थे, रात एक बजे के करीब 10 से 12 की संख्या में बदमाशों ने उनकी झोपड़ियों पर धावा बोल दिया। सभी को असलहे के बल पर बंधक बनाकर एक झोपड़ी में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक बदमाश ने सभी का मोबाइल फोन ले लिया। मोबाइल फोन छीनने के बाद बदमाशों ने महिलाओं से गहने छीन लिए। सबके पास रखे रुपयों को भी लूट लिया। इस दौरान दो बदमाशों ने दो किशोरियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे बदमाशों ने महिलाओं और अन्य किशोरियों से छेड़खानी की। घटना से सहमे मजदूर सुबह होने का इंतजार करते रहे।

 

क्या यह दुष्कर्म नहीं

सुबह ईंट-भट्ठा मालिक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बुधवार सुबह एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं।

पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से दुष्कर्म (बलात्कार) के आरोप को जिस तरह खारिज किया, यह मामले को हलका करने की कोशिश है। दोनों किशोरियों के साथ जो कुछ हुआ, वह शब्दों से परे है। एफआईआर में लिखे उस घटनाक्रम का यहां उल्लेख करना भी मुमकिन नहीं है।

बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। तहरीर में किशोरियों से दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप है। बदमाश रुपये, मोबाइल फोन और गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। -विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed