{"_id":"62a19402a8c1185db63d76bf","slug":"two-accused-arrested-for-attacking-gold-trader-family-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: स्वर्ण व्यापारी के परिवार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, दर्ज है हत्या की कोशिश का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Gorakhpur: स्वर्ण व्यापारी के परिवार पर हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, दर्ज है हत्या की कोशिश का केस
Thu, 09 Jun 2022 12:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:02 PM IST
सार
कोतवाली इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने कहा कि जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजवा दिया गया। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके के इस्माइलपुर में कूड़ा फेंकने से मना करने पर स्वर्ण व्यापारी ओमप्रकाश कुशवाहा और उनके परिवार पर हमला करने के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने लाठी-डंडे, चाकू व लोहे की रॉड से हमला कर महिलाओं समेत पांच लोगों को घायल कर दिया था। अभी तीन लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान हीरालाल कुशवाहा और रिंकू कुशवाहा उर्फ अमर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ओमप्रकाश कुशवाहा की अलीनगर में सोने-चांदी की दुकान है। इस्माइलपुर स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
व्यापारी के घर के सामने ही हीरा कुशवाहा का परिवार रहता है। आरोप है कि रोजाना ही हीरा के घरवाले व्यापारी के घर के सामने कूड़ा फेंक देते हैं। गली संकरी होने की वजह से परेशानी होती है। कूड़े के ऊपर से होकर जाना-आना पड़ता है।
विज्ञापन
गत सोमवार सुबह इसी बात को लेकर हमला किया गया था। इस घटना में स्वर्ण व्यापारी ओमप्रकाश, उनकी बेटी साक्षी कुशवाहा, अभिमन्यु कुशवाहा, दीपक, रामू कुशवाहा घायल हो गए थे। साक्षी, अभिमन्यु और दीपक को गंभीर चोटें आई हैं।
कोतवाली इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने कहा कि जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजवा दिया गया। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।