{"_id":"60cb3dc38ebc3e2d9a2a2c32","slug":"three-miscreants-looted-shopkeeper-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तमंचे के बल पर दुकानदार से साढ़े तीन लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: तमंचे के बल पर दुकानदार से साढ़े तीन लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 17 Jun 2021 05:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 17 Jun 2021 05:49 PM IST
सार
कोतवाली थाने के बड़ेवन मूड़़घाट के पास की घटना, ऑनलाइन शॉपिंग के स्टोर में देर रात हुई घटना, खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें जुटीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में शहर के फोरलेन से सटे कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट के पास स्थित ऑनलाइन शॉपिंग के स्टोर में बुधवार देर रात पहुंचे असलहाधारी बदमाशों ने मैनेजर की कनपटी पर तमंचा सटाकर साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को साथ लेकर खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन
समाचर लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल सका। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि स्टोर के मैनेजर की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर चार टीमों को पता लगाने के लिए भेजा गया है। आसपास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाया जा रहा है। जिसमें एक बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहा है जबकि दूसरा बाइक लिए बगल में खड़ा है।
विज्ञापन
डिलेवरी प्राइवेट लिमिटेड वेयर हाउस (स्टोर) के मैनेजर नीरज पांडे निवासी अमरौना थाना लालगंज ने बताया कि साढ़े 10 बजे रात को वह दुकान बंद करने जा रहे थे। उसी समय मुंह पर कपड़ा बांधे तीन बदमाश पहुंचे। उनमें से एक ने तमंचा सटाकर काउंटर में रखे साढ़े तीन लाख रुपये और मोबाइल छीन कर भाग गए। जिसके बाद उसने पुलिस को खबर की।
विज्ञापन