{"_id":"623025b8a0ef0e0f46619b2e","slug":"three-arrested-for-beaten-up-for-voting-for-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में नहीं उतरा चुनाव का खुमार: भाजपा को वोट देने पर की थी पिटाई, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर में नहीं उतरा चुनाव का खुमार: भाजपा को वोट देने पर की थी पिटाई, तीन गिरफ्तार
Tue, 15 Mar 2022 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 11:05 AM IST
सार
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दयाशंकर यादव, दयाराम यादव, देवमन यादव, राजू यादव, नितिन यादव, विभू यादव निवासी बरहुंआ के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा को वोट देने पर अनुसूचित जाति परिवार के लोगों की पिटाई करने के आरोपित तीन भाइयों को गीडा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दयाशंकर यादव, दयाराम यादव और देवमन यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। अन्य फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
सीओ कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह ने बताया कि गीडा थाना क्षेत्र के बरहुंआ निवासी अनुसूचित जाति के अयोध्या प्रसाद ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह और उनका परिवार विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार कर रहे थे। साथ ही भाजपा के सहजनवां प्रत्याशी को वोट दिए थे। यह बात गांव के सपा समर्थक दयाशंकर यादव और उनके परिवार को नागवार लगती थी। ये लोग भाजपा का प्रचार छोड़कर सपा का समर्थन करने का दबाव भी बनाते थे। नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे।
विज्ञापन
इसी बात पर अयोध्या प्रसाद के बेटे पर शुक्रवार रात में हमला किया गया था। बीच बचाव करने पर परिवार के शाका स्वरूप भारती, शिखा, सिंड्रेला, शाहिल भारती, गीता, मीरा की भी मनबढ़ों ने पिटाई कर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दयाशंकर यादव, दयाराम यादव, देवमन यादव, राजू यादव, नितिन यादव, विभू यादव निवासी बरहुंआ के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। सोमवार को तीन आरोपित जेल भेजे गए।
विज्ञापन