{"_id":"61619abb8ebc3e25e07bd02b","slug":"teenager-body-found-hanging-inside-house-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संतकबीरनगर: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली किशोरी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 09 Oct 2021 07:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Oct 2021 07:05 PM IST
सार
पीड़ित पिता सुरेश ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह पत्नी के साथ मूंगफली के खेत में काम करने गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय बेटी रवीना मौजूद थी। जब वह पत्नी के साथ घर लौटे तो देखे कि बेटी रवीना घर के बड़ेर में दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में धनघटा क्षेत्र के किठिऊरी गांव निवासी किशोरी का शव शनिवार को घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। शव देखकर परिजन शोर मचाए तो आस-पास के लोग जुट गए। परिजन किशोरी के जरिए आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात बताए, लेकिन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पीड़ित पिता सुरेश ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे वह पत्नी के साथ मूंगफली के खेत में काम करने गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय बेटी रवीना मौजूद थी। जब वह पत्नी के साथ घर लौटे तो देखे कि बेटी रवीना घर के बड़ेर में दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई है।
विज्ञापन
शोर मचाया तो पास-पड़ोस के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। रवीना को फंदे से नीचे उतारा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। बेटी ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, पता नहीं है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोरी के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।