फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teenage sexual assault conceiving and killing newborn case update in Peppeganj Gorakhpur

किशोरी से दुष्कर्म और नवजात की हत्या मामले में 'माननीय' बन रहे रोड़ा, पुलिस भी सवालों के घेरे में

Wed, 19 Feb 2020 11:47 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Feb 2020 11:47 AM IST
सार

  •  छह फरवरी को पीपीगंज थानेदार में अज्ञात के खिलाफ हत्या और पैदाइश छिपाने का केस
  •  थानेदार कैंपियरगंज को सौंपी गई है विवेचना
  •  मामले की जानकारी एक जनप्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री तक भेजी

विज्ञापन
teenage sexual assault conceiving and killing newborn case update in Peppeganj Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीपीगंज इलाके में नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे मां बनाने और फिर नवजात की निर्मम हत्या के मामले में एफ आईआर दर्ज हुए 12 दिन गुजर गए, लेकिन पुलिस गांव में घटना स्थल का मुआयना करने के अलावा कुछ नहीं कर सकी है। दूसरी तरफ जिले के एक जनप्रतिनिधि ने मामले की सूचना मुख्यमंत्री तक भेज दी है। जनप्रतिनिधि ने कहा है कि इस घटना में बार-बार भाजपा के किसी नेता का नाम आ रहा है। इससे पार्टी की छवि खराब हो रही है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीपीगंज इलाके में 31 जनवरी को नवजात की हत्या कर फेंका गया शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद छह फरवरी को सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह के आदेश पर थानेदार राजप्रकाश सिंह की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ  एफ आईआर दर्ज कर ली। इसके बाद मामले की विवेचना कैंपियरगंज पुलिस के हवाले कर दी गई।
विज्ञापन


कैंपियरगंज थानेदार ने मौका मुआयना करने में तो तेजी दिखाई, लेकिन आज तक किसी का बयान दर्ज नहीं कर सके हैं। सीओ कैंपियरगंज बताते हैं कि पुलिस को आदेश दिया गया है कि वह गांव में चौपाल लगाकर बयान दर्ज करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी कैंपियरगंज कहते हैं कि बयान देने के लिए कोई आगे ही नहीं आता है, जबकि गांव के विपिन सिंह ने खुद अमर उजाला से संपर्क कर बताया कि अगर पुलिस गांव में आएं तो कई लोग बयान देने के लिए तैयार हैं। व्यक्तिगत तौर पर कोई थाने पर जाकर बयान क्यों देगा? पुलिस इस मामले में कार्रवाई करना चाहे तो ग्रामीण साथ में हैं।


एक ठेकेदार ने पीड़िता के पिता के साथ की बातचीत
पीपीगंज के एक रेस्टोरेंट में प्रभावी ठेकेदार ने पीड़िता के पिता और भाई को बुलाकर बातचीत की। करीब एक घंटे की बातचीत के बाद बताया गया कि माननीय से बात हो गई है और इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। आप लोग परेशान न हों, मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा। अब सवाल उठता है कि माननीय कौन हैं, जो नवजात की हत्या और गांव से गायब नाबालिग मां की बरामदगी में रोड़ा डाल रहे हैं। पुलिस दबाव में क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed