फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teacher body found hanging in suspicious condition in Siddharthnagar

संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकी मिली शिक्षिका की लाश, एक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Sat, 15 Feb 2020 02:18 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Teacher body found hanging in suspicious condition in Siddharthnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बांसी कोतवाली क्षेत्र के पंतनगर मोहल्ले में एक घर से संदिग्ध अवस्था में एक शिक्षिका का शव मिला है। शव छत की कुंडी के सहारे लटक रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृत शिक्षिका प्रदेश के गाजियाबाद जिले की निवासी बताई जा रही है। वहीं, पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर की मूल निवासी अध्यापिका अलका सिंह (27) पुत्री लखपत सिंह शिक्षिका थी। वह बांसी ब्लॉक प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार में कार्यरत थी। बांसी कस्बे में पंतनगर मोहल्ले में स्थिति धीरेंद्र कुमार राय के मकान में किराए पर रहती थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल से लौटी थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह संदिग्ध हाल में कमरे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं, किसी ने मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची ने लाश को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। कोई हत्या तो कोई आत्महत्या बता रहा है। फिलहाल पुलिस इस  मामले में संदेह के आधार पर एक सेक्रेटरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कोतवाल शैलेष कुमार सिंह का कहना है कि परिवार वालों के आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर एक सेक्रेटरी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सेक्रेटरी विकासखंड खुनियांव का कर्मचारी है।

घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना से पूरे नगर में सनसनी फैल गई। वहीं, एसडीएम शिवमूर्ति सिंह, प्रभारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी, बीएसए सूर्यकांत त्रिपाठी, खंड बीईओ बांसी सीमा पांडेय, कोतवाल शैलेष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर अभिरक्षा में कर लिया गया है व मृत शिक्षिका के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
 
शिक्षिका की मौत के मामले की हो जांच
प्राथमिक विद्यालय हरैया नानकार में तैनात शिक्षिका अलका सिंह की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्राथमिक शिक्षक संघ विकासखंड बांसी के अध्यक्ष नंदीश्वर यादव ने यह मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो प्राथमिक शिक्षक संघ आंदोलन करने को विवश होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed