फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   STF search many states for Miscreants Button

बस्ती: बटन की तलाश में कई प्रदेशों में एसटीएफ ने बिछाया जाल, जल्द होगी गिरफ्तारी

Fri, 28 Feb 2020 02:06 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 28 Feb 2020 02:06 AM IST
सार

  • लूटे धन को बदमाशों ने कहां खपाया खंगाल रही एसटीएफ
  • एसटीएफ की टीम ने ढूंढा बटन का ठिकाना

विज्ञापन
STF search many states for Miscreants Button
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीआईसीआई बैंक लूट कांड के मास्टर माइंड फिरोज पठान के एनकाउंटर के बाद एसटीएफ के निशाने पर सिद्धार्थनगर जिले के बतौरिया निवासी 25 हजार का इनामी सलमान उर्फ बटन है। इसकी तलाश में एसटीएफ ने कई प्रदेशों में जाल बिछाया है।

विज्ञापन


बटन महराजगंज के फरेंदा में 17 अक्तूबर 2019 को एचडीएफसी बैंक में हुई लूटकांड में वांछित है। गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ की टीम बटन के ठिकाने को ढूंढ चुकी है, मगर अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। लूटकांड से जुड़े बदमाशों के धन को भी एसटीएफ खंगालने में जुटी है कि आखिर लूट का धन बदमाशों ने कहां खपाया है।
विज्ञापन


मालवीय मार्ग स्थित भीड़-भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने छह दिसंबर 2019 को आईसीआईसीआई बैंक से चालीस लाख रुपये से अधिक की लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। इसके बाद एसटीएफ व जिले की पुलिस संयुक्त रूप से अध्ययन कि तो फरेंदा के एचडीएफसी बैंक व आंबेडकर नगर के टांडा की लूट एक जैसी लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान उर्फ बटन की जल्द होगी गिरफ्तार

एसटीएफ व पुलिस ने यह तय कर लिया कि सभी लूट एक ही गैंग ने की है। इसके बाद टीम ने नेटवर्क खड़ा कर तलाश तेज की तो इस घटना से जुड़े सात लुटेरे धर लिए गए, मगर इस कांड का मास्टर माइंड प्रयागराज के धूमनगंज निवासी फिरोज पठान टीम के हत्थे नहीं चढ़ा।

गिरफ्तारी के ठीक दूसरे दिन फिरोज पठान रामजानकी मार्ग से महादेवा पहुंचा और यहां से वह वाराणसी होते हुए भोर में प्रयागराज जाने की फिराक में था। इसी बीच एसटीएफ ने उसे घेर लिया और एनकाउंटर में मार गिराया। अब एसटीएफ का निशाना अब सलमान उर्फ बटन पर है। एसटीएफ उसकी तलाश में उसके तमाम ठिकानों को खंगालते हुए महाराष्ट्र सहित कई प्रदेशो में उसके नेटवर्क तक पहुंच चुकी है।

एसटीएफ के सीओ डीके शाही ने कहा कि एसटीएफ लगातार दबिश दे रही है। सलमान उर्फ बटन की तलाश में उसके कई ठिकानों को खंगाला जा चुका है। शीघ्र ही वह एसटीएफ के हत्थे चढ़ेगा। एसटीएफ बदमाशों के लूटे गए धन को भी खोज रही है कि आखिर बदमाशों ने इस धन को कहां खपाया। फिलहाल अधिकांश का खुलासा हो चुका है। बदमाशों की संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed