{"_id":"5e63259e8ebc3ef40f50c087","slug":"station-superintendent-arrested-in-case-of-illegal-tree-cutting-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: अवैध तरीके से पेड़ कटान के मामले में स्टेशन अधीक्षक गिरफ्तार, चौकी प्रभारी भी निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बस्ती: अवैध तरीके से पेड़ कटान के मामले में स्टेशन अधीक्षक गिरफ्तार, चौकी प्रभारी भी निलंबित
Sat, 07 Mar 2020 10:10 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ की टीम ने छपिया रेलवे स्टेशन के समीप से काटे गए 12 शीशम के पेड़ के मामले में संलिप्तता पाए जाने पर स्टेशन अधीक्षक छपिया दिलीप कुमार वर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके विरुद्ध रेल एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कटे पेड़ो की कीमत लगभग 2.5 लाख रुपए बताई जा रही है। पेड़ काटने की जानकारी 16 फरवरी रेलवे सुरक्षा बल बस्ती के निरीक्षक नरेंद्र यादव को मिली थी। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग के साथ जॉइंट चेकिंग में पता चला कि था कि 8 फरवरी से रेलवे के पेड़ों को काटने का खेल चल रहा था।
विज्ञापन
स्टेशन के आसपास के लोगों व कर्मचारियों के अनुसार दिन के समय ही ये सब पेड़ काटे गए हैं जो बिना मिलीभगत संभव नहीं है। इस पर आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव साथ सीआईबी निरीक्षक रवींद्र कुमार ने एक अभियुक्त शिवम निवासी छपिया गोण्डा को गिरफ्तार कर सभी 12 पेड़ के बोटों को स्टेशन से करीब 15 से 20 किमी दूर केशवनगर थाना खोडरे व हथनिखास मसकनवा से बरामद भी कर लिया था।
विज्ञापन
इसके साथ ही ये पेड़ किसके इशारे पर कटे गए हैं इसकी पड़ताल की जा रही है। मामले में लापरवाही के कारण चौकी प्रभारी राजेंद्र यादव को भी निलंबित कर दिया गया था।