फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son beat father for land dispute in siddharth nagar

यूपी: मामूली बात से नाराज हुआ कलयुगी बेटा, बूढ़े बाप को पीटकर किया घायल

Tue, 27 Oct 2020 05:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बांसी)।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (बांसी)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Oct 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Son beat father for land dispute in siddharth nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PIXABAY

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बांसी कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव में सोमवार देर शाम जमीन के बंटवारे के लिए एक व्यक्ति ने पिता को पीटकर घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कमहरिया गांव निवासी तिलकधारी (78) का आरोप है कि बड़े बेटे वीरेंद्र ने उसे पीटा, जिससे उसके सिर और गले में गंभीर चोट लगी है। तिलकधारी अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं, जबकि बड़ा बेटा वीरेंद्र अलग रहता है।
विज्ञापन


आरोप है कि वीरेंद्र खेत का बंटवारा करने के लिए पिता पर अक्सर दबाव बनाता था। तिलकधारी का कहना है कि वह अपनी जिंदगी में बंटवारा नहीं करेंगे। इसी मामले में पिता-पुत्र में सोमवार को विवाद हो गया और वीरेंद्र ने उसे पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल अवस्था में तिलकधारी की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसे इलाज व स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सिर में गंभीर चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्स-रे व सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है कि पिता तहरीर के आधार पर गली-गलौज और पीटने का मामला दर्ज कर लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed