फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SO and three cops suspend after audio viral on liquor and sand at kushinagar

कुशीनगर: 'दारू और बालू कभी बंद नहीं हो सकती' का ऑडियो वायरल, एसओ और तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 05 Jun 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 09:18 PM IST
सार

ऑडियो तरयासुजान पुलिस का बताया जा रहा है, एसओ कर रहे हैं इससे इनकार, सीओ ने प्रकरण संज्ञान में होने व जांच की बात कही।

विज्ञापन
SO and three cops suspend after audio viral on liquor and sand at kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

सोशल मीडिया पर कुछ पुलिस कर्मियों के बीच बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि दारू व बालू की तस्करी कभी बंद नहीं हो सकती। करीब छह मिनट के इस ऑडियो में बार्डर क्षेत्र में चल रही गतिविधियों की पूरी कहानी बयां हो रही है। चर्चा है कि यह ऑडियो तरयासुजान पुलिस का है, लेकिन एसओ इससे इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं सीओ तमकुहीराज प्रकरण संज्ञान में होने व जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। एडिशनल एसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने इस मामले में एसओ तरयासूजान सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं बहादुर पुलिस चौकी का पूरा स्टॉफ लाइन हाजिर हो गया है।
विज्ञापन


वायरल हो रहे ऑडियो में दावा किया गया है कि दारू और बालू कभी भी बंद नहीं हो सकता है। पुलिस तो महज एक हजार ट्रक में से एक को पकड़कर अपनी औपचारिकता पूरी करती है। अगर ऐसा भी नहीं किया जाए तो शेर को भोजन भला माद में कौन डालेगा। पुलिस के ये दावे विभाग और सरकार दोनों की पोल खोलकर रखने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आडियो में एक बालू का ट्रक पकड़े जाने पर सिफारिश करने गए लोगों से बातचीत रिकार्ड है। ऑडियो में एसओ यह दावा कर रहे हैं कि हाईवे से जाने वाले ट्रकों को वे कभी भी नहीं पकड़ते हैं। कभी-कभी वे एक अदद ट्रक पकड़ कर औपचारिकता निभाते हैं। एक हजार ट्रक में से महज एक वाहन ही पुलिस पकड़ती है।

बाकी के ट्रकों में कुछ भी जा रहा है, उससे पुलिस को कोई मतलब नहीं है। केवल संबंधित को सिस्टम फॉलो करना पड़ेगा। बातचीत के क्रम में एसओ कहते हैं कि इंस्पेक्टर अगर फिल्ड में निकलेगा तो कुछ तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। इसी तरह दावा किया जा रहा है कि बालू और दारू कभी भी बंद नहीं हो सकती है।


इस वायरल हो रहे ऑडियो के संबंध में तरयासुजान के एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि ऑडियो से उनका या उनके थाने का कोई लेना देना नहीं है। यह सब उनके खिलाफ साजिश है। अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने कहा वायरल ऑडियो की जांच कराई गई है। एसओ धमेंद्र सिंह और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुरी बहादुरपुर चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed