फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Robbery in Micro Finance Company News: Signs of miscreants of Siwan Gopalganj Bihar in incident of robbery in Micro Finance Company of Gorakhpur

गोरखपुर: डकैती में बिहार के बदमाशों के शामिल होने के संकेत, माइक्रो फाइनेंस कंपनी में हुई थी लूटपाट

Wed, 01 Sep 2021 01:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 01 Sep 2021 01:27 PM IST
सार

चौरीचौरा में 12 अगस्त को हुई थी घटना। वारदात में गोपालगंज-सिवान के गिरोह के शामिल होने के सुराग मिले। एडीजी ने कार्रवाई की समीक्षा की, बिहार जाएंगी पुलिस टीमें।

विज्ञापन
Gorakhpur Robbery in Micro Finance Company News: Signs of miscreants of Siwan Gopalganj Bihar in incident of robbery in Micro Finance Company of Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के चौरीचौरा में 12 अगस्त को माइक्रो फाइनेंस कंपनी में हुई लूटपाट की घटना में बिहार के सिवान-गोपालगंज के बदमाशों के होने के संकेत मिले हैं। पुलिस टीम को वहां पर रवाना करने का आदेश भी एडीजी ने दे दिया है। घटना का पर्दाफाश न होने पर मंगलवार को एडीजी जोन अखिल कुमार चौरीचौरा थाने पहुंचे थे। अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की। इस दौरान यह जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त की रात में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में घुसे असलहा से लैस बदमाश 4.16 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। इस दौरान विरोध करने पर एक कर्मचारी को मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया था। पुलिस लूट के लिए बल प्रयोग का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। इसी बीच माइक्रो कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था कि पुलिस उन्हें ही लूट का मुजरिम बनाने पर उतारू है।  
विज्ञापन


एडीजी जोन अखिल कुमार ने मंगलवार को चौरीचौरा थाना में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम के साथ समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने कहा कि सर्विलांस व अन्य सूचनाओं से बिहार के एक सक्रिय लुटेरों के गैंग पर शक है। बिहार के सक्रिय गैंग का तार चौरीचौरा की लूट से जुडे़ होने की आशंका है। उस गैंग को पकड़ने के लिए बिहार के गोपालगंज व सिवान में पुलिस की टीमें भेजी जा रही हैं। टीमों की मॉनिटरिंग के लिए एसएसपी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीट पुलिसिंग पर एडीजी ने उठाया सवाल

एडीजी ने बीट पुलिसिंग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि घटना होने के बाद शीघ्र खुलासा नहीं होने का कारण यह है कि बीट पुलिसिंग सिस्टम कमजोर है। बीट पुलिसिंग को बेहतर और तेज करना होगा। खासकर गोरखपुर में ज्यादा कमजोरी देखी गई और उसको एक्टिवेट करना पड़ेगा। क्षेत्र में पुलिस की पकड़ नहीं होगी तो अपराध पर नियंत्रण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर गांव में सप्ताह में एक दिन बैठक करें और आपराधिक सूचनाओं का संकलन करें।
 
उत्पीड़न नहीं, पूछताछ करें
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर व स्टाफ द्वारा उत्पीड़न करने के आरोप पर एडीजी ने कहा कि पूछताछ के लिए किसी को बुलाया जा सकता है। घटना के बाद शक कभी-कभी कंपनी के कर्मचारियों पर जाता है। इसकी जानकारी उन्हें भी दी गई है। पुलिस किसी का उत्पीड़न नहीं करेगी, लेकिन जिससे भी जरूरत होगी पूछताछ की जाएगी, ताकि घटना का पर्दाफाश किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed