देवरिया: पेड़ की टहनी काटने के विवाद में रिटायर्ड फौजी की हत्या, आरोपी फरार
रास्ते में पेड़ ही टहनी का पट्टीदारों से चल रहा था झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र के बारडीहा गांव में पेड़ की टहनी काटने को लेकर कुछ लोगों ने सेना से रिटायर्ड एक वृद्ध की हत्या कर दी। दो पट्टीदारों के बीच रास्ते में आ रहे पेड़ की टहनी को लेकर विवाद चल रहा था। सुबह पेड़ की टहनी काटी जा रही थी, जिसका एक पक्ष विरोध करने लगे। मारपीट के दौरान लाठी, डंडे और ईट से चोट लगने के कारण रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। घटना स्थल का अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर ने निरीक्षण कर मदनपुर पुलिस को आरोपियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
गांव के सेना से रिटायर्ड जीउतबंधन दूबे 70 वर्ष और गुलाब दुबे के बीच रास्ते में एक आम के पेड़ की टहनी को लेकर करीब पांच माह से झगड़ा चल रहा है। जिसकों लेकर एक माह पूर्व नोकझोंक के बाद मामला मदनपुर थाने पर भी पहुंचा था। रविवार की सुबह विवादित पेड़ की टहनी को एक पक्ष काट रहा था, तो दूसरा पक्ष मना करने लगा। जिसकों लेकर जीउतबंधन पर दूसरे पक्ष के लोग टूट पड़े।
बचाव करने आए उनके भतीजे सत्य प्रकाश दुबे की भी पिटाई कर दी गई। डंडे से उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। इस दौरान उनके सीने पर ईट से किसी ने प्रहार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। रिटायर्ड फौजी की मौत होते ही आरोपी फरार हो गए।
पूरे गांव के लोग घटना स्थल पर जुट कर आरोपी के घर पर आक्रोशित हो गए। भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मदनपुर, एकौना, रुद्रपुर और बरहज की पुलिस जुट गई। लोग आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। भीड़ का उग्र रुप देख प्रशासन ने आनन-फानन विवादित पेड़ की टहनी को कटवा दिया।
मृतक का एकलौता बेटा श्रवण दुबे भी फौज में है। घटना स्थल का एसडीएम संजीव उपाध्याय और सीओ अंबिका प्रसाद ने जायजा लिया। सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात है।
पूर्व सैनिकों ने हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग की
बारीडीहा में सेना से रिटायर्ड की हत्या पर पूर्व सैनिकों ने नाराजगी जताई। उन्होंने शोक सभा का आयोजन कर हत्यारोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। तहसील सभागार में पूर्व सैनिकों ने रविवार को बैठक की। उन्होंने बारीडीहा के घटना की निंदा करते हुए कहा कि घटना से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के लोगों में नाराजगी है। यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. भागीरथी गुप्ता, सुरेश सिंह, ब्रम्हदेव यादव, दिलीप नायक, तारकनाथ, शिवानंद मिश्रा, ओमप्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।