फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Policeman returned home from duty committed suicide in Gorakhpur

गोरखपुर: ड्यूटी से घर लौटे सिपाही ने फंदे से लटककर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sun, 16 Jan 2022 04:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 16 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार, आसिफ रात में 8 बजे ड्यूटी कर घर गया था। वह सेल टैक्स ऑफिस के पास किराए का कमरा लेकर रहता था। रात में वह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Policeman returned home from duty committed suicide in Gorakhpur
मृतक सिपाही आसिफ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल थाने में तैनात और बलिया के मूलनिवासी सिपाही आसिफ ने शनिवार की रात फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह थाने पर ड्यूटी ना आने पर साथी पुलिसकर्मी उनके सेल टैक्स ऑफिस के पास स्थित किराए के कमरे में गए तो फंदे पर लटकने की जानकारी हुई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर आला अफसर मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के साथ ही सिपाही के घर वालों को घटना की जानकारी दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बलिया के गढ़वाल थाना क्षेत्र के हनोली बरिद निवासी आसिफ 2018-19 बैच का सिपाही था। वह पिछले 2 साल से गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में तैनात था। साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार, आसिफ रात में 8 बजे ड्यूटी कर घर गया था। वह सेल टैक्स ऑफिस के पास किराए का कमरा लेकर रहता था। रात में वह फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


उसने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने आत्महत्या का कारण निजी बताया है। फिलहाल पुलिस ने उसके घरवालों को सूचना दे दी है। परिवार के आने के बाद आत्महत्या का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सिपाही से निजी संबंध की भी चर्चा

सिपाही की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा यह भी है कि उसका एक महिला सिपाही से नजदीकी संबंध था। शुक्रवार की रात उसी महिला सिपाही से विवाद के बाद वह घर जाकर खुदकुशी कर लिया है। हालांकि, पुलिस अफसर इस बात को सिरे से नकार रहे हैं उनका कहना है कि सुसाइड नोट में ऐसा कोई जिक्र नहीं है ना ही थाने से इस तरह की कोई बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed