{"_id":"5e5d2a338ebc3eeadc7f3b11","slug":"police-arrested-four-minor-boys-for-kidnapping-student-and-beat-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्चों ने छात्र को अगवा करके पीटा, वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग बच्चों ने छात्र को अगवा करके पीटा, वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार
Mon, 02 Mar 2020 09:15 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Mar 2020 09:15 PM IST
सार
- 12 घंटे के अंदर पुलिस ने छात्र को मुक्त कराया, नाबालिग आरोपित बाल सुधार गृह भेजे गए
- गोरखनाथ स्थित सब्जी मंडी के रहने वाले छात्र का हुआ था अपहरण
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ स्थित सब्जी मंडी निवासी व 9वीं के छात्र ऋषभ तिवारी का अपहरण कर पीटने का वीडियो वायरल होते ही खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले में रविवार को तत्काल एफआईआर दर्ज कर 12 घंटे के भीतर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस ने उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उनको बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने आरोपितों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सब्जी मंडी निवासी रवि कुमार तिवारी के पुत्र ऋषभ तिवारी के अपहरण की सूचना मिली। थाने में तत्काल अपहरण की एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह टीम के साथ आरोपितों की तलाश में लग गए। उसी दौरान एक वीडियो हासिल हो गया, जिसमें मारपीट की घटना रिकॉर्ड की थी। पुलिस ने मुखबिर की मदद से चारों आरोपितों को दबोच कर ऋषभ को मुक्त कराया। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मारपीट की भी धारा बढ़ा दी है।
कम उम्र में ही इतनी दुस्साहस
एक आरोपित की उम्र 14, दूसरे की 16 और दो की 17 साल है। आरोपित की उम्र जानने के बाद पुलिस को एक बार यकीन ही नहीं हुआ कि चारों ने ऐसी दुस्साहस की होगी। फिर पुलिस के हाथ एक वीडियो लग गया, जिसमें आरोपितों की हरकत सामने आ गई। उसके बाद सक्रिय हुई पुलिस को आरोपितों को दबोचने में आसानी हुई।