फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrest gang of fraud jewellers in Deoria

पुलिस के हत्थे चढ़ा आभूषणों की ठगी करने वाला एक बड़ा गिरोह, ऐसे बनाते थे लोगों को अपना शिकार

Sat, 15 Aug 2020 09:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Aug 2020 09:34 PM IST
विज्ञापन
Police arrest gang of fraud jewellers in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विभिन्न जनपदों में घूमकर ज्वैलरी के दुकानदारों से ठगी करने वाला एक बड़ा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। पुलिस ठगी करने वाले गिरोह की चार महिलाओं और उसके संचालक सहित छह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


उधर गिरोह के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही शनिवार को ठगी के शिकार हुए विभिन्न जनपदों के कारोबारी बारी-बारी से थाने पहुंचने लगे। गिरोह के सदस्यों को देखते ही कारोबारी पहचान लिए गए। ठगी करने वाले गिरोह के सभी सदस्य खुखुंदू के बैरौना कस्बे में अपना ठौर बनाए हुए थे।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
ठगी करने वाले गिरोह का एक वीडियों वायरल हो गया, जिसमें गिरोह के ठगी करने की सच्चाई सामने आ गई। गिरोह के संचालक को वीडियो वायरल होने की कहीं से भनक लग गई। इसके बाद उसने शनिवार की सुबह बैरौना कस्बे के अपने रिश्तेदार के एक युवक पर वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए, उसे उसकी पत्नी और पिता को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने गिरोह के संचालक और उसके बेटे को मारपीट के मामले में थाने लेकर आई। कुछ ही देर में उसके बचाव में चार महिलाएं थाने पहुंच गईं। इसी बीच वायरल हुए वीडियो को यहां के किसी कारोबारी ने विभिन्न जनपदों के जुड़े ज्वैलरी के कारोबारियों के ग्रुप में डाल दिया।

पुलिस को जब इस बात की भनक लगी तो वह गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी। इसी बीच महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया सहित अन्य जनपदों से दर्जनों की संख्या में आभूषण कारोबारी लग्जरी वाहनों से थाने पहुंचने लगे।

ठगी के शिकार हुए अधिकतर कारोबारी अपने दुकान से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज लेकर पहुंचे थे। जिससे गिरोह के सदस्यों की पहचान आसानी से हो गई। पुलिस पूछताछ में संचालक ने ठगी करने की बात भी स्वीकार कर ली।  एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि कारोबारियों द्वारा लाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के सदस्यों की पहचान हुई है। पूछताछ चल रही हैं। बहुत जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।

ऐसे करते थे दुकानदारों से ठगी

ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य ज्यादातर नए ज्वैलरी के दुकानदारों को अपना शिकार बनाते थे। गिरोह द्वारा दुकानों पर अधिक वजन के होलमार्का लगाकर पुराने नकली आभूषण ले जाकर चार पांच दिन के लिए गिरवी रखने की बात कहकर उसके जगह कम वजन का कुछ आभूषण और थोड़ा बहुत नगदी लिया लेते थे। 

समय बीतने के बाद जब दुकान पर नहीं जाते थे तो दुकानदार उसे गलाता था। फिर सच्चाई सामने आती थी। सबसे खास बात यह है कि गिरोह के सदस्य जहां भी ठगी करने गए उस दुकानदार को विश्वास में लेने के लिए बाजार के अगल-बगल गांवों का नाम बताते गए। जिससे दुकानदार भी विश्वास करते रहे।

ये हुए है ठगी के शिकार
आभूषण के कारोबारियों में जो ठगी के शिकार हुए हैं। उनमें से कुछ कारोबारियों का नाम सामने आया है।
1-नीरज वर्मा, महराजगंज
2-प्रहलाद वर्मा, महराजगंज
3-पवन वर्मा, महराजगंज
4-पिंटू वर्मा, बड़हरागंज,कुशीनगर
5-राकेश वर्मा, विशुनपुरा, कुशीनगर
6-गणेश वर्मा, रामपुर कारखाना,देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed