{"_id":"5fc76ccd8ebc3e9bad322a93","slug":"one-person-died-due-to-drowning-in-drain-at-maharajganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: डूडी नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महराजगंज: डूडी नाले में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, हत्या की आशंका
Wed, 02 Dec 2020 04:00 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नौतनवां थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के पास डूडी नाले में डूबने से मंगलवार की रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक स्थानीय कस्बे के पुरैनिहा टोला लोहसी निवासी शंभू सिंह (52) बीते मंगलवार की शाम करीब 5 बजे नौतनवां स्थित अपने दूसरे घर से चावल व कुछ अन्य सामान लेकर लोहसी गांव से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब देर शाम तक शंभू अपने घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग परेशान हो गए और उनका पता लगाने लगे। तभी उन्हें पता चला कि शाम करीब साढ़े पांच बजे लोहसी के नजदीक डूडी नाले की पुलिया पर एक व्यक्ति को बैठे हुए देखा गया था और उसकी बाइक भी वहीं खड़ी थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
परिजन मौके पर पहुंचे तो पुल के पास उनकी बाइक खड़ी मिली। संदेह के आधार पर आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने पानी में उनकी तलाश शुरू किया तो वह वहीं पानी में मिले। जिनके सिर में गंभीर चोटें भी आई थीं।
आशंका व्यक्त की गई कि वह फिसल कर पानी में गिरे होंगे। परिजन आनन-फानन में उन्हें रतनपुर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटेलाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
आशंका व्यक्त की गई कि वह फिसल कर पानी में गिरे होंगे। परिजन आनन-फानन में उन्हें रतनपुर सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष छोटेलाल का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।